Breaking News

header ads

आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा

आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा वहीं सूतक 8 बज कर 20 मिनट पर शुरू होगा और ग्रहण की बात करें तो दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से लेकर 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा! यह पूर्ण रूप से आंशिक चंद्र ग्रहण होगा अखिर क्या है चंद्र ग्रहण और उससे होने वाले प्रभाव सारी बातें जानेंगे इस खास रिपोर्ट में चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। आइए जानते हैं कितने प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को चार भागों में बांटा गया है जिसमें पहला पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण तीसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण और चौथा केंद्रीय चंद्र ग्रहण होता है इसमें सबसे महत्वपूर्ण आंशिक चंद्र ग्रहण को रखा गया है यह तब होता है जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी के गर्भ में प्रवेश करता है, जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पूरा चंद्रमा ग्रह के गर्भ में प्रवेश करता है। चंद्रमा की औसत कक्षीय गति लगभग 1.03 किमी/सेकंड या उससे अधिक होती है ग्रहण काल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए. सूतक लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें. सूतक काल या ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने और पीने से परहेज करना चाहिए. इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा नहीं करनी चाहिए तो ये थी चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ मुख्य बातें

Post a Comment

0 Comments