Breaking News

header ads

पीड़ित महिलायें शाम 5 बजे के बाद न जाए थाने

अंधेरा होने के बाद न जाएं थाने अगले दिन सुबह ही जाएं थाने BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को नसीहत देते हुये कहा है कि शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद महिलाएं थाने न जाएं बल्कि वह अगले दिन जाएं और अपने घर से भाई अथवा अन्य सदस्य को लेकर जाये। आपको बताते चले कि बेबी रानी उत्तराखंड के राज्यपाल पद को त्यागने के बाद भारतीय जनता पार्टी में सक्रीय भूमिका निभा रही हैं और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शहर-शहर मंथन कर रही हैं इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को नसीहत दी है जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं विपक्ष का साफ़ कहना है कि हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि प्रदेश की महिलाएं उत्तर प्रदेश में असुरक्षित महसूस कर रही हैं जिसका प्रमाण आज बेबी रानी के स्वयं अपने बयान से दे दिया।

Post a Comment

0 Comments