Breaking News

header ads

महाना निवास पर सपाइयों ने बोला धावा।

सपा-भाजपा नेता आपस में भिड़े सपाइयों को गुंडा कह संबोधित किया महाना ने सपा नेता फतेहबहादुर गिल के नेतृत्व मे सैकडो कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कैम्प कार्यालय में बेरोजगारी को मुद्दा बना ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यालय के बाहर ही रोक दिया।जिससे नाराज सपा कार्यकर्ता कार्यलय के बाहर ही घरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे। जिससे मंत्री के कार्यलय मे मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी बाहर निकल आये और दोनो तरफ से जमकर नारे बाजी होने लगी। दोनो तरफ से हो रही नारेबाजी से माहौल गर्म हो गया। माहौल गर्म होते ही सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं मे गाली गलौज और धक्कामुक्की होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग करके माहौल को शांत कराया और सपा कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments