Breaking News

header ads

लखीमपुर कांड की अनदेखी तस्वीरें

"लखीमपुर कांड की अनदेखी तस्वीरें" केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के सुपुत्र की गाड़ी से हुये हादसे के बाद जान गवा चुके किसानों के पक्ष में सुरु हुआ प्रदर्शन अचानक भड़क उठा। किसान कृषि कानून के विरोध में मंत्रीजी को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रकट करने के लिये सड़क पर थे उसी दौरान एक सफ़ेद इनोवा कार में बैठा यूवक किसानों को चिढ़ाने वाला इसारा करता दिख रहा है इसी इशारे ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को भड़का दिया। जानकार इस यूवक को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का पुत्र बता रहे हैं। लखीमपुर खीरी कांड की जानकारी जैसे ही शोशल मीडिया में आई वैसे ही कांग्रेस सपा बसपा सहित अन्य राज्यों के नेताओं ने लखीमपुर खीरी आने का मन बनाते हुये एलान कर दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा रात में ही लखनऊ पहुच गई और वहां से लखीमपुर खीरी जाने लगी तभी सीतापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपहसालारों ने प्रियंका का रास्ता रोक दिया और उनसे साथ मौजूद कांग्रेस नेता के साथ पुलिस ने अभद्रता करते हुये धक्का मुक्की कर दी जिस पर प्रियंका आग बबूला हो गई .... देखिये तस्वीरें। प्रियंका ने जब लखीमपुर जाने की जिद्द नही छोड़ी तो पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर नज़र बंद कर दिया। नज़र बंद के दौरान प्रियंका झाड़ू लगाते हुई दिखाई दे रही है देखिये वीडियों। सुबह होते ही अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी जाने का एलान कर दिया जिस पर लखनऊ पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया। अखिलेश यादव का रास्ता रोकने से नाराज़ सपा कार्यकर्ताओं ने उग्रता दिखाते हुये लखनऊ पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसी बीच दोपहर में यूपी CM योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ADG प्रशांत कुमार लखीमपुर जा पहुचे। जहां पर किसानों ने उनके सामने मुवावज़ा सरकारी नौकरी सहित मंत्री पुत्र पर हत्या सहित आपराधिक केश दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग रखी जिसे सरकार ने मान लिया और पूरे मामलें को ठंडा कर दिया गया। जिसका वीडियों भी आपके सामने है।

Post a Comment

0 Comments