Breaking News

header ads

किसान ने धान में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से खफ़ा होकर लगाई अपने धान के ढेर में आग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी क्षेत्र की मंडी में किसान समोध सिंह ने आरोप लगाया है कि वह मंडी में पिछले 14 दिनों से धान बेचने की कोशिश कर रहा है इसके लिए वह कई अधिकारियों के पास भी गया लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। निराश होकर शुक्रवार को किसान ने अपने धान के ढेर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी. उत्तर प्रदेश में एक किसान 14 दिनों से धान बेचने के लिए चक्कर लगाता रहा था अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन बावजूद इसके जब धान नहीं बिका तो उसने मेहनत से तैयार की फसल को आग के हवाले करना ही उचित समझा। जिसका वीडियों अब शोशल साइट्स पर तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है।