Breaking News

header ads

दुर्दांत अपराधी विकाश दुबे के भांजे बिकरू ऋषभ दुबे दुबे के विरूद्ध ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का बिकरू में खौफ़ हुआ खत्म ग्राम प्रधानों ने विकास के कथित भांजे लेखपाल ऋषभ दुबे के खिलाफ खोला मोर्चा DM कानपुर से लेखपाल ऋषभ दुबे हुई लिखित शिकायत। चर्चित बिकरू गांव में कभी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके संपर्कियो की तूती बोलती थी स्थानीय लोगों से लेकर प्रशासनिक अफ़सर तक विकास दुबे के परिजनों और परिचितों के सामने नतमस्तक रहते थे लेकिन विकास दुबे के अंत के साथ ही उसका खौफ भी खत्म हो चुका है जिसका प्रमाण आज कानपुर कलेक्ट्रेट में देखने को मिला। बिकरू गांव में लेखपाल ऋषभ दुबे की तैनाती है ऋषभ दुबे विकास दुबे का कथित भांजा है और दुर्दांत अपराधी का रिस्तेदार होने के चलते बिकरू सहित आस पास के गांवो में अपनी दबंगई के बल पर मनमर्जी चलाता आ रहा है लेकिन विकास दुबे का चैप्टर क्लोज होने के बाद वर्तमान ग्राम प्रधान मधु सहित आज पास के ग्राम प्रधानों ने दबंग लेखपाल ऋषभ के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए उस पर कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग जिला अधिकारी विशाख जी अय्यर से की है। हालांकि ऋषभ दुबे ने अब तक इस सभी गंभीर आरोपों पर अब तक कोई सफाई नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments