Breaking News

header ads

SGST विभाग में व्यापारियों का हंगामा

कानपुर SGST विभाग में व्यापारियों का हंगामा सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप सेल टैक्स के अधिकारी कर रहे व्यापारियों का उत्पीडन SGST अपर आयुक्त GS बौनाल से शिकायत कर दी चेतावनी। सेल टैक्स विभाग जिसे अब हम SGST नाम से पुकारते हैं इस SGST विभाग के अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर SGST विभाग में जमकर हंगामा किया। सिर्फ़ इतना ही नहीं विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यापारियों का उत्पीडन बंद नहीं हुआ तो वह अधिकारियों का घिराव कर विरोध उनकी अनैतिक कार्रवाई का विरोध करेंगे।