*फरार सपा विधायक इरफ़ान की चचेरी बहन उज्मा इकबाल सोलंकी को पुलिस ने लिया हिरासत में* *उज्मा सोलंकी पर है इरफ़ान को फरार कराने का आरोप .. सूत्र* *महिला थाने में जारी है उज्मा से पुंछतांछ* कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इरफ़ान सोलंकी की चचेरी बहन उज्मा इकबाल सोलंकी को हिरासत में ले लिया है सूत्रों की माने तो उज्मा इकबाल सोलंकी पर इरफ़ान सोलंकी और उनके भाई को फरार कराने का आरोप है। आपको बताते चले कि इरफान सोलंकी पर प्लाट कब्जाने के लिए पीड़िता के घर पर आगजनी का आरोप है पिछले कई दिनों से इरफ़ान और रिज़वान की तलास में कमिश्नरेट पुलिस खाक छान रही है लेकिन दोनो ही आरोपी भाईयो को कानपुर पुलिस अब तक अरेस्ट नहीं कर सकी है।