Breaking News

header ads

जापानी छोरी ने थामा भारतीय का हांथ

लोकेशन:- बस्ती जापानी छोरी ने थामा भारतीय का हांथ जापान से भारत आकर किया विवाह हिंदू रीतिरिवाज़ से लिए साथ फेरे जापानी लड़की मसाको ने किया बस्ती के लड़के अजीत त्रिपाठी से विवाह जापान से यूपी के बस्ती आकर एक जापानी परिवार ने अपनी बेटी की शादी एक हिंदुस्तानी लड़के से हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न कराई, हिंदुस्तान के हिन्दू रीति रिवाज के साथ जापानी लड़की की शादी हुई, तो लड़की के माता पिता हिन्दू रीति-रिवाज से काफी प्रभावित दिखें, उनके लिए लिए यह सब कुछ नया जैसा था फिर भी वह पर परम्परा को पूरी तरह निभातें हुए दिखे, जापानी दुल्हन और बस्ती के दुल्हे ने हिन्दू रीती रिवाज से ब्याह रचाया। इस विवाह से दुल्हन के परिजन जहां खूब प्रभावित हुए वहीं दुल्हन के साथ आए परिजन भारतीय संस्कृति देखकर भाव विभोर दिखे ,विवाह का लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में खूब चर्चा है, लोग इसको 2 दिलों का ही नहीं बल्कि 2 देशों के संबंधों से जोड़कर भी देख रहे है। आप को बता दें की बस्ती के अजीत त्रिपाठी 2012 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिक से बीटेक किया, 2014 में जापान की राजधानी टोक्यो में शिकारी फुल सेन कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी कर रहे थे,2020 में जापान के टोक्यो में ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्य करने वाली मसाको नामक युवती से दोस्ती हुई औऱ यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई, उसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया, दोनों ने अपने परिवार के रजामंदी के बाद हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी किया वही शादी में लड़की की माँ शसिको और पिता नोरो फुमी व लड़की के दो दोस्त शादी में बस्ती पहुचे और भारतीय परिधान में सजी हाथों में मेहंदी लगाए मसिको ने अजीत के गले में वरमाला डाला वैदिक मंत्र के बीच अग्नि को साक्षी मान दोनों ने सात फेरे लिए मसिको जब शादी कर अपने ससुराल पहुंची तो घर और गांव की महिलाओं ने पूरी परंपरा के साथ जापानी बहू का स्वागत किया, वही दूल्हे के मैसी संध्या दीक्षित ने बताया की मैं उस शादी की साक्षी हूं यह शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई जिसमें जापान के टोक्यो शहर लडक़ी अपने परिवार के साथ हिदुस्तान आकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी की, शादी में लडक़ी के परिजन हिंदू रीति रिवाज से शादी कर बहुत खुश दिखे लडक़ी की कन्यादान हिदुस्तान के रहने वाले लोगों ने भाई बन कर किया है सेह ही उन्होंने ने कहा की बहुत खुशी की बात है कि हमारे भारत की संस्कृति जापान टोकियो चीन जैसे देशों में भी प्रेणा दे रहा है और हमारे देश की संस्कृति को विदेशों में भी फॉलो कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments