Breaking News

header ads

बलवंत सिंह मौत ले रही राजनैतिक रंग

लोकेशन - कानपुर देहात बलवंत सिंह मौत ले रही राजनैतिक रंग राजनीति के चक्रव्युह में फसती दिवंगत बलवंत की पत्नी शालिनी शालिनी ने पत्र लिख अखिलेश यादव को संघर्ष के लिए पुकारा अगले ही दिन शालिनी ने BJP सांसद सहित प्रशासन पर जाता दिया भरोसा निर्दोष बलवंत सिंह पर कानपुर देहात पुलिस ने ऐसी बर्बरता दिखाई की उसकी मौत हो गई। बलवंत की मौत को पुलिसिया अधिकारियों ने आकस्मिक बीमारी का चोला उढ़ाने की भरपूर कोशिश की लेकिन कहते हैं न, पर्दा जब उठता है तो पूरी पिक्चर आईने की तरह सच सबके सामने आ ही जाता है। बलवंत के परिजनों का दोषी पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ संघर्ष रंग लाया। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ हुई। एक - एक कर आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारियां भी हो रही थी CM योगी ख़ुद पूरे केश की मॉनिटरिंग कर रहे हैं रोजाना कोई न कोई सत्ताधारी दल का प्रतिनिधि बलवंत के परिजनों से मुलाकात कर भी रहा है। लेकिन इन सब के बीच 17 दिसंबर 2022 को दिवंगत बलवंत सिंह की पत्नी ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को पत्र लिख अखिलेश यादव से न्याय दिलाने की गुहार लगा दी। शालिनी ने अखिलेश से अनुरोध किया कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें न्याय दिलाए। शालिनी के अनुरोध पर आज अखिलेश शालिनी से मिलने और उनकी वेदना सुनने आ भी रहे हैं शालिनी से मुलाकात के बाद अखिलेश कैसे न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे यह बख्त ही बताएगा लेकिन 18 दिसंबर को शालिनी का एक वीडियो फिर मीडिया के सामने आता है जिसमें वह अकेले बैठी हैं और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से BJP सांसद देवेंद्र सिंह भोले सहित उत्तर प्रदेश शासन पर भरोसा जता रही हैं। शालिनी की मनोदशा को इस वख्त है कोई समझ सकता है लेकिन जिस तरह से शालिनी ने अखिलेश यादव से न्याय की गुहार लगाई और फिर अगले ही दिन स्थानीय BJP सांसद देवेंद्र सिंह भोले सहित उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन पर भरोसा जता दिया। अब ऐसे में साफ़ जाहिर हो रहा है कि बलवंत की मौत को राजनीति के रंग में रंगा जा रहा है बलवंत की मौत को राजनीति किस ओर ले जाएगी यह भी आने वाले समय में हम सबसे ख़ुद ब ख़ुद आ जाएगा।

Post a Comment

0 Comments