Breaking News

header ads

वंडर शूज मचाएंगे बवंडर छात्रों ने किया अविष्कार

लोकेशन - मिर्जापुर वंडर शूज मचाएंगे बवंडर छात्रों ने किया अविष्कार ठंड में आर्मी के जवानों को देंगे गर्मी सैनिकों के लिए वंडर शूज का निर्माण कछवां स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी में पढ़ने वाले चार मित्रों ने किया। नौवीं कक्षा के चार छात्र आदर्श सिंह,विनायक राज,कौशिक पांडेय और सागर सिंह शर्दियों में स्कूल आ रहे थे। ऊनी वस्त्र पहनने के बावजूद पैर में ठण्ड लग रही थी घर जाने पर उन्होंने जूता उतारा तो ठंड के कारण पैर की चमड़ी सिकुडी हुई थी। सोचा कि मैदानी क्षेत्र में जब यह हाल है तो बर्फ के ऊपर पहाड़ी चोटी वाले सियाचिन की सीमा पर तैनात जवानों का हाल क्या होता होगा ? माइनस 30- 40 डिग्री सेल्सियस में आखिर वह कैसे ड्यूटी करते होंगे। सैनिकों का दर्द सोचकर बच्चों ने अपनी व्यथा अध्यापक से बताई। फ़िर क्या था शिक्षक ने बच्चों की ललक देख उनका प्रोत्साहन किया और महज़ 1200 रूपए की लागत से बैटरी,स्विच,हीटिंग क़्वाइल,थर्मोस्टेट का प्रयोग कर 4 दिनों की मेहनत से वंडर शूज तैयार कर लिया। अब देखना होगा कि हुनर मंद बच्चों द्वारा निर्मित वंडर शूज को भारत सरकार प्रोत्साहित करेगी या फ़िर हमेशा की तरह हुनर मंद राजनीतिक उपेक्षा का शिकार होंगे।

Post a Comment

0 Comments