Breaking News

header ads

296 दिन बाद रोशन लौटेगा विदेशी कैद से भारत

कानपुर - 296 दिन बाद रोशन लौटेगा विदेशी कैद से भारत 16 भारतीय क्रू मेम्बरों को नाइजीरिया नेवी ने किया था कैद सभी OSM शिपिंग कम्पनी के थे क्रू मेम्बर्स 12 अगस्त 2022 को रोशन शिप लेकर गया था नाइजीरिया कानपुर के गोविन्द नगर लेबर कॉलोनी का रहने वाला है रोशन नाइजीरियन नेवी की कैद से भारतीय क्रू मेंबर रोशन अरोड़ा ने वीडियो जारीकर मोदी सरकार से मदद मांगी थी जैसे ही यह वीडियों शोशल मीडिया में पहुंचा वैसे ही कानपुर में हलचल तेज़ हो गई। देखिए रोशन द्वारा भेजा गया वीडियों वीडियो देख रोशन के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार का हर सदस्य ईश्वर और भारत सरकार की तरफ मदद भरी निगाहो से देख रहा था इसी बीच कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी रोशन के घर जा पहुंचे और फिर शुरू हुआ रोशन को नाइजीरियन नेवी की कैद से वापस वतन लाने का अभियान। जैसे - जैसे प्रयास आंगे बढ़ रहे थे वैसे वैसे रोशन की तरफ से भेजे जा रहे वीडियों उसकी परेशानियों को दर्शा रहे थे देखिए वीडियो रोशन का परिवार लगातार भारत सरकार के संपर्क में था और OSM शिपिंग कम्पनी पर आरोपों की झड़ी लगा रहा था लेक़िन समय तेज़ी से आंगे बढ़ता रहा और रोशन आज अपने वतन भारत और घर कानपुर वापस आ रहा है। रोशन के लिए सिर्फ़ उसके अपने ही पलके बिछाए इंतज़ार कर रहे है उम्मीद है रोशन शाम ढलते-ढलते अपने घर आ जाएगा।

Post a Comment

0 Comments