Breaking News

header ads

"विकास दुबे से बदला लेने के लिए उ०प्र० पुलिस का रक्त चरित्र जारी"



:- विकास दुबे का सूत्र अमर दुबे हमीरपुर में ढेर,

:- विकास दुबे का सहयोगी श्यामू बाजपेयी हाफ़ एनकाउंटर में गिरफ्तार,

:- उ०प्र० पुलिस का प्रतिशोध जारी,

:- अब तक गैंगेस्टर विकास दुबे पुलिस की पहुच से दूर,

:- विकास दुबे पर शासन ने किया 5 लाख का ईमान घोषित।


8 पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल विकास दुबे गैंग के हर गुर्गे तक उत्तर प्रदेश पुलिस जल्द से जल्द पहुँचना चाहती है उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज इसी कड़ी मे गैंगेस्टर विकास दुबे के गुर्गे अमर दुबे को हमीरपुर ज़िले में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल गुर्गों की लिस्ट में सबसे पहले नम्बर पर अमर दुबे का नाम था वही आज रात को ही चौबेपुर पुलिस ने श्यामू बाजपेई नाम के एक और गुर्गे को हॉफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है गिरफ़्तार श्यामू भी विकास का सहयोगी था। हालांकि अब तक पुलिस अपने असली टारगेट विकास दुबे तक पहुचाने में सफल नही हो सकी है। वही उत्तर प्रदेश शासन ने पिछले 6 दिनों में इनाम की राशि बढाकर 5 लाख कर दी है या फिर यू कहें कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा इनामी गैंगेस्टर अब विकास दुबे बन चुका है।

Post a Comment

0 Comments