Breaking News

header ads

वरिष्ठ पत्रकार शलभ जायसवाल बने जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश मीडिया प्रभारी

कानपुर महानगर। जिला कानपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार शलभ जायसवाल को "जायसवाल युवा क्लब" में उ.प्र. का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।


               जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल एवं  "जायसवाल युवा क्लब" के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल (राजन) व प्रदेश अध्यक्ष नन्द लाल जायसवाल के संयुक्त निर्देश एवं प्रदेश महामंत्री केशव सिंह शिवहरे की प्रबल संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने श्री जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी जैसे अहम पद की जिम्मेददारी सौंपी है।   
             
              जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार शिवहरे (विष्णु) ने संगठन विस्तार के लिए अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए कुशल नेतृत्व क्षमता, मजबूत संगठनात्मक शक्ति, जमीनी जुड़ाव व सामाजिक सरोकरिता वाले प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी, 3 स्टार टीवी के डायरेक्टर, बेबाक और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले कलम के धनी, कानपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार शलभ जायसवाल को  "जायसवाल युवा क्लब" का प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

                 शलभ जायसवाल के मनोनयन पर जायसवाल युवा क्लब, उत्तर प्रदेश एंव समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री जायसवाल को मिली अहम पद की जिम्मेदारी पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनयन के बाद बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

Post a Comment

0 Comments