Breaking News

header ads

"कौन पाल-पोस रहा था विकास दुबे को"


:-  2 दशक से अपराध की दुनियां में बड़ा नाम है विकास दुबे,

:- 60 से अधिक अपराधिक घटनाओं में लिप्त है विकास दुबे,

:- सपा बसपा या बीजेपी कौन है विकास दुबे का पालन हार ?

:- 08 पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्याकर फरार हुआ विकास दुबे,

:- आई०जी० एसटीएफ अमिताभ यश ने अब संभाली कमान,

:- विकास दुबे का जल्द होगा खेल खत्म।


उत्तर प्रदेश की राजनैतिक पार्टियों में अपराधिक रसूक वाले अपराधियों का विशेष स्थान रहा है अपराधी जरायम की दुनियां में नाम करने के बाद संरक्षण पाने के लिये खादी का दामन थाम कर अपने मंसूबों को अंजाम देते रहे जिसका खामियाजा आज कानपुर के 8 पुलिस कर्मियों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है।

पुलिस कर्मियों की हत्याकर फरार हुये विकास दुबे का किस्सा समाप्त करने का बीड़ा अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उठा लिया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जरायम की दुनियां से विकास दुबे को रुखसत करने का बीड़ा उत्तर प्रदेश एसटीएफ के आई०जी० अमिताभ यश को दिया गया है। 

आपको बताते चले कि देर रात क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल विकास दुबे को अरेस्ट करने शिवली रोड स्थित बिकरू गाँव गये थे जहां दबिश की सूचना से सतर्क विकास दुबे गैंग ने DSP देवेंद्र मिश्रा सहित अन्य 7 पुलिस कर्मियों को ऑन द स्पॉट मौत के घाट उतार दिया जबकि अन्य कई पुलिस कर्मी जिंदगी और मौत के बीच कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में जंग लड़ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments