Breaking News

header ads

कानपुर में मुस्लिमों ने गरमाया माहौल

कानपुर में मुस्लिमों ने गरमाया माहौल VIP मूमेंट के दिन कानपुर में पथराव फायरिंग .. पुलिस बल ने संभाला मोर्चा मोहम्मद पर बयान के विरोध में मुस्लिम नेता हयात ज़फर हाश्मी ने बंद का किया था आवाह्न विगत दिनों BJP नेत्री ने मोहम्मद पर की थी टिप्पडी कानपुर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। बाजार बंद कराने के ऐलान में दो पक्षों में पथराव हुआ। बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके। ये मिश्रित आबादी वाला इलाका है। इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस मामले की शुरुआत मुस्लिम नेता हयात जफर हाश्मी के बाजार बंद आह्वान से हुआ था। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। शुक्रवार को बाजार बंद भी कराए गए। परेड चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज किया गया। लोगों को गलियों में खदेड़ दिया गया है। फिर भी लोग रुक-रुककर पथराव करते रहे। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बजरंग दल के नेता प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए हालांकि, उन्हें पुलिस ने तनाव वाले एरिया से पहले ही रोक दिया। डीएम नेहा शर्मा भी मौके पर पहुंची हैं। वहीं इस बवाल के बाद कानपुर के दूसरे बाजारों में भी दुकानें बंद करवा दी गई है। बाजारों में सन्नाटा छा गया। एहतियातन शहर के दूसरे बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि, हिंसा को एक इलाके तक ही सीमित रखा जा सके।

Post a Comment

0 Comments