Breaking News

header ads

कानपुर में संचालित हो रहा दावते इस्लामी का मदरसा

कानपुर में संचालित हो रहा दावते इस्लामी का मदरसा सरकारी विद्यालय की भूमि पर कब्जाकर बना डाला पांच मंजिला मदरसा कर्नलगंज के छोटे मियां हाते में संचालित हो रहा दावते इस्लामी का मदरसा गुमनाम शिकायत पर नगर निगम जुटा पड़ताल में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद चर्चा में आए पाकिस्तानी संगठन दावते इस्लामी की जड़े कानपुर में काफी गहरी हैं। यहां पर न केवल दावते इस्लामी का मरकज़ है बल्कि दावते इस्लामी मदरसों का संचालन भी कर रहा है। इतना ही नहीं दावते इस्लामी पर गैर कानूनी तरीके से जमीन पर काबिज होने के आरोप भी लग रहे हैं। कर्नलगंज क्षेत्र में नगर निगम के दो स्कूलों को खत्म करके पांच मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई। जिसमें दावते इस्लामी के मदरसे का संचालन किया जा रहा है। यह मदरसा इसी साल 2022 से ही संचालित किया जा रहा है। इस मामले में नगर निगम से शिकायत की गई है। गुमनाम खत के जरिए यह शिकायत की गई है। आपको बता दें कि कर्नलगंज के मुस्लिम बहुल इलाके में जैसे छोटे मियां के हाते में 5 मंजिला इमारत के बाहर इंग्लिश और उर्दू में बड़ा-बड़ा दावते इस्लामी इंडिया लिखा है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि 6 महीने पहले उसी स्थान पर नगर निगम द्वारा 2 प्राथमिक विद्यालय संचालित होते थे। दोनों स्कूल करीब 800 वर्ग गज जमीन पर बने थे। भू माफियाओं ने अधिकारियों से मिलीभगत कर 800 वर्ग गज जमीन बेच डाली। 300 वर्ग गज की रेजिस्ट्री अवैध तरीके से दावते इस्लामी संगठन के नाम कर दी गई। दावते इस्लामी के मदरसे के बगल में मकान बनवा रहे इसरार अहमद ने कहा की शिक्षा विभाग ने यहां से स्कूलों को शिफ्ट कर लिया है। आपको बता दें कि दावते इस्लामी पर गैर कानूनी तरीके से देश से चंदा इकट्ठा कर पाकिस्तान भेजने का आरोप लगा है। वहीं उस पर धार्मिक क्रियाकलापों की आड़ में लोगों का रेडिकलाइजेशन करने के भी आरोप लगे हैं। वही घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस मदरसे पर जाने के लिए जब पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी इंकार कर दिया। जुमे का हवाला देकर पुलिस ने मौके पर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी हमारी टीम मौके पर पहुंची और वहां हकीकत जानने का प्रयास किया।

Post a Comment

0 Comments