Breaking News

header ads

पुलिस ने कैसे बलवंत सिंह की बर्बरता पूर्वक हत्या की ..... जानिए सच

पुलिस ने कैसे बलवंत सिंह की बर्बरता पूर्वक हत्या की ..... जानिए सच जबरन जुर्म कुबूल कराने में लड़के के साथ किया हैवानो जैसा बर्ताव मृतक के परिवार का ये वीडियो पत्थर दिल को भी पिघला देगा। बलवंत सिंह जिसे कानपुर पुलिस देहात के पुलिस वालो ने मनगढ़ंत जुर्म कबूल कराने के लिए ऐसी यातनाएं दी की उसने दम तोड़ दिया। बलवंत के परिजनों ने थोड़ी हिम्मत दिखाई तो बलवंत की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कानपुर नगर में हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या कहती है यह तो हम आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले बलवंत के पिता और बलवंत की पत्नी को जरा सुन लीजिए। बलवंत के घर पर बैठा यह व्यक्ति करणी सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह है। वीरू सिंह ने बलवंत के परिजनों से उनके पैतृक गांव लालपुर सरैया जाकर मुलाकात की। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह के सामने मृतक बलवंत सिंह की पत्नी वह सारी हकीकत बयां कर दी जिसे शायद ही अब तक किसी मीडिया हाउस ने दिखाया होगा। बलवंत के पिता ने तो यहां तक कह दिया कि बलवंत को गोली मार देते तो ज्यादा अच्छा था कम से कम उनका बेटा यूं तड़पता न।।

Post a Comment

0 Comments