Breaking News

header ads

IAS अरविंद सिंह की हेकड़ी निकाल दी हाईकोर्ट ने

कानपुर - IAS अरविंद सिंह की हेकड़ी निकाल दी हाईकोर्ट ने *KDA उपाध्यक्ष को अरेस्ट कर किया जाए पेश* *ठोक दिया 5 लाख का जुर्माना* *KDA उपाध्यक्ष अरविंद सिंह की निकल गईं हेकड़ी* *IAS अरविंद सिंह को हाईकोर्ट ने दिया हाई पॉवर झटका* *हाईकोर्ट ने ठोका 5 लाख जुर्माना* *पुलिस KDA उपाध्यक्ष को अरेस्ट कर पेश करें कानपुर Consumer forum के सामने* *कानपुर कंज्यूमर फोरम ने KDA उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह के विरुद्ध ज़ारी किया था NBW वारंट* *जवाहर विद्या समिति के विद्यालय भूखंड से जुडा हुआ है मामला* ख़ुद को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ का क़रीबी जाहिर कर कानपुर विकास प्राधिकरण में मनमानी करने वाले KDA उपाध्यक्ष IAS अरविंद सिंह की हाईकोर्ट प्रयागराज ने हेकड़ी निकाल दी है नेशनल कंज्यूमर फोरम का आदेश अम्ल में लाने के लिए कानपुर उपभोक्ता फोरम बार-बार ias अरविंद सिंह को तलब कर रहा था लेक़िन हेकड़ीबाज़ अरविंद सिंह कंज्यूमर फोरम को दरकिनार करते जा रहे थे अंततः कानपुर कंज्यूमर फोरम ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के खिलाफ़ NBW वारंट ज़ारी कर दिया। वारंट ज़ारी होने पर भी आईएएस अरविंद सिंह ख़ुद को उपभोक्ता फोरम से ऊंचा समझते हुए वारंट के विरुद्ध हाईकोर्ट प्रयागराज जा पहुंचे। ऐसे में फ़िर क्या था हाईकोर्ट प्रयागराज ने साहब की ias वाली हेकड़ी को हाई पॉवर झटका देकर याद दिला दिया कि पहले तो आपने राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के आदेश का पालन नहीं किया। बार-बार तालब करने पर भी कानपुर उपभोक्ता फोरम को नज़र अंदाज़ करते रहे और जब कंज्यूमर फोरम कानपुर ने आपके विरुद्ध नियमानुसार वारंट जारी कर दिया तो आप हाईकोर्ट का समय ख़राब कर गुमराह करने आ पहुंचे। हाईकोर्ट के हाई पॉवर जज साहब ने तत्काल KDA उपाध्यक्ष अरविंद सिंह पर पांच लाख का जुर्माना ठोकते हुए पुलिस को आदेशित किया है कि गिरफ्तार कर KDA उपाध्यक्ष को पेश किया जाए कानपुर कंज्यूमर फोरम के सामने। हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने को ias अरविंद सिंह बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जवाहर विद्या समिति को एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर दे यह भी आदेशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments