Breaking News

header ads

रोशन अरोड़ा के परिजनों ने मनाया जश्न

कानपुर:- रोशन अरोड़ा के परिजनों ने मनाया जश्न नाइजीरियन नेवी की गिरफ्त से मुक्त होकर रोशन पहुंचा अपने घर एक मां अपने बेटे का माथा चूम रही है आस पड़ोस के लोग खुशियाँ मना रहे हैं मिठाई खाने और खिलाने का दौर चल रहा है जश्न में लोग आतिशबाज़ी कर रहे हैं ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि भारतीय क्रू मेंबर रोशन अरोड़ा आज 296 दिन बाद नाइजीरियन नेवी की गिरफ्त से छूटकर अपने वतन अपने कानपुर आ पहुंचा है। OSM शिपिंग कम्पनी में नियुक्त रोशन अरोड़ा सहित अन्य 15 भारतीय क्रू मेम्बरों को नाइजीरियन नेवी ने तेल चोरी का आरोप लगा अरेस्ट कर लिया था लेक़िन भारत सरकार की ठोस विदेश नीति के चलते रोशन सहित अन्य क्रू मेंबर अपने घर पहुंच चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments